फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पद्मश्री मिलने के बाद घर पहुंचे पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह, परिवार में जश्न का माहौल

Fri, 30 May 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पैरालंपिक तीरंदाजी में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले हरविंदर सिंह राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सम्मान लेने के बाद बुधवार देर शाम अपने घर गुहला के अजीमगढ़ गांव में पहुंचे। उनके घर पहुंचने के बाद परिवार सहित ग्रामीणों में जश्न का माहौल रहा। अजीमपुर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।

हरविंदर के पिता परमजीत सिंह ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर बहुत गर्व है। उसने न केवल हमारा, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया। वहीं, हरविंदर की पत्नी मनप्रीत कौर ने भावुक होते हुए कहा कि अब परिवार के संघर्षों का फल मिला है। जब कोई अवार्ड मिलता है तो दिल को सुकून और गर्व महसूस होता है।
विज्ञापन


हरविंदर ने 2012 में पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला से तीरंदाजी की शुरुआत की थी। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने 2018 के पैरा एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। 2021 में भारत सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

वर्ष 2023 में चीन में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक और 2024 में पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर हरविंदर ने इतिहास रच दिया। वे पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय

तीरंदाज बने।

हरविंदर की इस उपलब्धि ने न केवल कैथल बल्कि पूरे देश को गर्व का मौका दिया है। उनकी कहानी मेहनत, लगन और देशभक्ति का जीवंत उदाहरण है। हरविंदर ने कहा कि उन्होंने अपनी कमजोरी को अपना औजार बनाया और संघर्ष किया यहां तक कि जब कोरोना के समय सभी अकादमी बंद हो गई थी तो वह निराश नहीं हुए और इस आपदा को आपदा को अवसर में बदला।
विज्ञापन


वह बताते हैं कि उनके पिता ने सहयोग किया और खेतों की जमीन को समतल करके तीरंदाजी के लिए लक्ष्य लगाकर मैदान बना लिया और वहां लगातार इसका अभ्यास किया और वही मेहनत का नतीजा है कि आज सरकार ने पद्मश्री से नवाजा है इसके लिए वह सरकार का भी धन्यवाद करते हैं कि उसने उनकी मेहनत को सराहना और सम्मान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें