फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत की बिंदू फाइनल में पहुंची

Sat, 19 Jul 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एचसीटीएम में आयोजित की जा रही राज्यतरीय नौवीं जूनियर महिला बॉक्ंिसग प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए। दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ जिला बॉक्ंिसग संघ के अध्यक्ष जोगी राम व संघ के उपाध्यक्ष राधा कृष्ण ने किया। अंबाला की कमिश्नर नीलम कासनी किन्हीं कारणों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाईं। रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन


पचास किलो भारवर्ग में रोहतक की रेनू जीती
शनिवार को 44 से 46 किलो भार वर्ग के मुकाबले में मंजू ने सोनिया, रोहतक की अंजली ने सोनिया, 46 से 48 किलो भार वर्ग में पूजा ने सविता, 46 से 48 किलो भार वर्ग में ही हिसार की दर्शना ने अंजू, 48 से 50 किलो भार में भिवानी की रविना ने सीमा, 48 से 50 किलो भार में रोहतक की रेनू ने ममता, 50 से 52 में हिसार की शशि ने सोनिया, 50 से 52 में सोनीपत की कीर्ति ने सोनू, 52 से 54 किलो भार वर्ग में पानीपत की बिंदू ने जसबीर को हराया, 52 से 54 भार वर्ग में हिसार की मुस्कान ने रीना, 54 से 57 किलो भार वर्ग में पानीपत की निशा ने कीर्ति, 54 से 57 भार वर्ग में सीवी ने अन्नू, 57 से 60 किलो भार वर्ग में हिसार की रितू ने निशा, 57 से 60 किलो भार वर्ग में ज्योति ने मंजू को पराजित किया।
आज होगा समापन
कोच विक्रम ढुल ने बताया कि रविवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल में 44 से 46 किलो भार वर्ग में मंजू व सोनिया, 46 से 48 किलो भार वर्ग में रोहतक की अंजली व पूजा, 48 से 50 किलो भार वर्ग में हिसार की दर्शना व भिवानी की रेनू का मुकाबला होगा। 50 से 52 किलो भार वर्ग में रोहतक की रेनू व हिसार की शशि, 52 से 54 में सोनीपत की कीर्ति व पानीपत की बिंदू, हिसार की मुस्कान व पानीपत की मनीषा, 57 से 60 किलो भार वर्ग में हिसार की सीवी और हिसार की ही रितू ने फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन


इस अवसर पर एचसीटीएम डायरेक्टर डा. डीपी गुप्ता, कोेऑर्डिनेटर विनोना सेठी, बॉक्सिंग कोच राजेंद्र सिंह, विक्रम ढुल, गुरमीत सिंह, राहुल कुंडू, रमन चौधरी और अमरजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें