फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसजीपीसी के समर्थन में प्रदर्शन

Sat, 19 Jul 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को समर्थन करने वाली सभी सिख जत्थेबंदी ने शनिवार को कमेटी के युवा अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा की अध्यक्षता में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा शिरोमणि कमेटी के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन जताया।
विज्ञापन


सभी सिख जत्थेबंदियों ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बैनर तले कैथल में एकत्रित होकर बादल व मक्कड़ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा ने कहा कि सीएम बादल व मक्कड़ हरियाणा के सिखों में फूट डालकर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं और पंजाब से सिक्ख टास्क फोर्स हरियाणा के गुरुद्वारों में बिठा रखी है। ऐसी औछी हरकतें कभी भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। हरियाणा के सिक्ख अब अपने हक्कों के लिए जाग चुका है। सीएम बादल हरियाणा के सिखों के हितैषी ना पहले थे और ना कभी हो सकते हैं। अगर ऐसा होता तो हरियाणा के हिस्से का पानी हरियाणा को छोटा भाई समझ कर दे देते, जिसका सबसे ज्यादा लाभ हरियाणा के सिख जिलों कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद व अन्य कई जिलों को मिलता।

सिखों की नहीं, सीएम बादल को पैसे की चिंता : दिलप्रीत
इस अवसर पर मनमोहन सिंह विर्क डबरी ने कहा कि आज हरियाणा के सिखों को जागने की जरूरत है और अपना हक लेने के बारी है। मौके पर कैथल के युवा नेता दिलप्रीत सिंह ने कहा कि हरियाणा की कमेटी बनने से बादल को कई सौ करोड़ की राशि हाथ से जाने की चिंता है। सिख भाई चारे की नहीं। सिंह वडैच व बलविन्द्र सिंह विर्क युवा उप-प्रधान ने कहा कि सीएम बादल ने कभी किसी दूसरे सिख नेता को उभरने का मौका नहीं दिया, अगर उनकी सोच अच्छी होती तो बुद्धिजीवी व विद्वान प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को केन्द्र में मंत्री बनवाते। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी युवा के प्रदेश महासचिव अंग्रेज सिंह पन्नु ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने निजी स्वार्थों के लिए हरियाणा के सिख समाज व एसजीपीसी का सदा ही इस्तेमाल किया है। इस अवसर पर सीनियर उप-प्रधान गुरविन्द्र सिंह, सुरजीत सिंह प्रधान नीम साहब गुरुद्वारा कैथल, साहब सिंह कैथल, भूपिंद्र सिंह, जगमोहन सिंह, बलबीर सिंह पूर्व सरपंच बांसा और कुलवंत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन


गुरुद्वारों में तीसरे दिन भी डटे रहे अकाली समर्थक
गुहला-चीका। पंजाब सरकार में मुख्य संसदीय सचिव व मलेरकोटला की विधायिका बीबी फरजाना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिखों को अलग करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है। परंतु वे सरकार की इस कोशिश को किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देंगे।

फरजाना ने शनिवार को यहां के ऐतिहासिक छठी एवं नौवीं पातशाही गुरुद्वारा साहिब का दौरा किया और वहां मोर्चा लगाए बैठे अकाली दल के कई वरिष्ठ नेताओं से मीटिंग की। उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा सरकार प्रदेश के गुरुद्वारों पर कब्जा करवाने का प्रयास कर रही है। यदि सरकार ने सिखों को दोफाड़ करके टकराव की नीति अपनाई तो फिर प्रदेश के सिख भी सरकार को मुंह तोड़ जवाब देंगे। पत्थर का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

अलग कमेटी गैरकानूनी
फरजाना ने अलग कमेटी बनाने को गैरकानूनी करार दिया और कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी जरूरी होती है। परंतु सरकार ने कानून का भी सरेआम उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो मनी बिल पास किया है वह पूरी तरफ से फ्रॉड है।

इसको लेकर वे केंद्र सरकार के संपर्क में हैं और उम्मीद है कि उन्हें वहां से राहत जरूर मिलेगी। इस अवसर पर रामपाल सिंह बहनीवाल, जयपाल सिंह, गुरमीत सिंह, बलदेव सिंह चूंगा, गुरलाल सिंह, सतगुरु सिंह नभोल चमकौर साहिब, बिका सिंह, कुलदीप सिंह चंग व सुखदेव सिंह खटड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें