फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

649 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

Wed, 27 Jan 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन चरणों में हुए चुनाव के बाद जिला परिषद और ब्लॉक समिति के 649 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा। जिला परिषद के 21 वार्डों और कैथल ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए मतगणना आरकेएसडी कॉलेज इंडोर स्टेडियम में होगी। वहीं ब्लॉक समितियों के लिए मतगणना संबंधित ब्लॉक मुख्यालय में होगी।
विज्ञापन


जिला परिषद के वार्ड नंबर-1 में 3, 2 में 3, वार्ड नंबर-3 में 9, वार्ड नंबर-4 में 5, वार्ड नंबर-5 में 6, वार्ड नंबर-6 में 6, वार्ड नंबर -7 में 9, वार्ड नंबर-8 में सर्वाधिक 12, वार्ड नंबर-9 में 6, वार्ड नंबर-10 में 8, 11 में 8, 12 में 10, 13 में 9, वार्ड नंबर-14 में 9, 15 में 7, 16 में 7, 17 में 7, वार्ड नंबर-18 में 8, 19 में 5, 20 में 7 तथा 21 में 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। वार्ड आठ में सबसे अधिक 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इनका हो चुका है चयन
पंचायत समितियों के 142 सदस्यों में से 10 सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना जा चुका है। कैथल पंचायत समिति के 4 सदस्य, गुहला पंचायत समिति का एक सदस्य, राजौंद पंचायत समिति के वार्ड नंबर-11 से एक सदस्य, कलायत पंचायत समिति के 3 सदस्य तथा सीवन पंचायत समिति के एक सदस्य को सर्वसम्मति से चुना गया है।
विज्ञापन


यहां होगी मतगणना
कैथल खंड के लिए आरकेएसडी कॉलेज, गुहला के लिए चीका स्थित डीएवी कॉलेज, पूंडरी के लिए पूंडरी स्थित डीएवी कॉलेज, राजौंद के लिए राजौंद स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय का हॉल, कलायत के लिए कलायत स्थित खंड विकास एवं पँचायत अधिकारी कार्यालय का हॉल तथा सीवन के लिए सीवन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं जिला परिषद के लिए कैथल आरकेएसडी कॉलेज इंडोर स्टेडियम में गणना होगी।

डीसी निखिल गजराज ने कहा कि जिले में जिला परिषद तथा पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए गत दिनों तीन चरणों में हुए चुनाव की मतगणना 28 जनवरी को सुबह आठ बजे से निर्धारित स्थानों पर की जाएगी। मतगणना का परिणाम हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के ई-डेसबोर्ड पर उपलब्ध रहेगा।

कई राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर
इनेलो के संजय जागलान, बिल्लु चंदाना, अवतार सिंह सहित राजनेताओं के परिवारों की साख भी दांव पर है। देखना यह है कि जनता किन्हें चुनकर जिला परिषद व ब्लॉक समिति में भेजती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें