जिले भर में मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन आरकेएसडी कॉलेज में किया गया जहां से सीटीएम ने विद्यार्थियों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीसी निखिल गजराज ने कहा कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग स्वेच्छा तथा निडर होकर करें, ताकि हमारा लोकतंत्र मजबूत हो। डीसी ने किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलवाई।
साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद पहली बार मतदाता बने विद्यार्थियों को उनके फोटो युक्त पहचान पत्र वितरित किए। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले बूथ स्तर अधिकारियों को प्रशंसा पत्र वितरित किए।
डीसी ने बताया कि 25 जनवरी, 1950 को निर्वाचन आयोग का गठन किया गया था। इसी दिन को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। महाविद्यालय के प्राचार्य ओपी गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम से पहले नगराधीश नवीन कुमार आहुजा ने कॉलेज परिसर से मतदाता जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कौर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश दुग्गल, उपजिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, चुनाव नायब तहसीलदार हीरा लाल, राजेंद्र, सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
डीसी ने समारोह में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की छात्राओं को विभिन्न जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। ये प्रतियोगिताएं 4 नवंबर, 2015 को जिला निर्वाचित आयोग द्वारा सम्पन्न करवाई गई थीं।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त पिंकी जैन को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र, तृतीय स्थान पर रही काजल को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही अरुणा को 1000 रुपये का नकद पुरस्कार, द्वितीय स्थान पर कविता को 500 रुपये का नकद पुरस्कार, तृतीय स्थान प्राप्त कर कुसुम को 300 रुपये का नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही अमन को 500 रुपये नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र, द्वितीय स्थान पर रही परमजीत को 300 रुपये व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।