फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में 87.7 प्रतिशत मतदान

Mon, 25 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड भी मतदाताओं के जोश को कम नहीं कर पाई। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में वोटरों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कलायत और सीवन ब्लॉक में 87.7 प्रतिशत वोटिंग हुई। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन


गांव खानपुर में एजेंटों के बीच मामूली कहासुनी जरूरी हुई थी। यहां पर दो बार ईवीएम में खराबी आने से चुनाव रुका। इसके अलावा दोनों ब्लॉक में लोगों ने उत्साह के साथ मतदान किया।

सीवन में 89.3 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले तो कलायत में 86.2 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों ब्लॉक में कुल 1 लाख 24 हजार 516 लोगों ने वोट डाले। इनमें कलायत में 74398 में से 64159 ने वोट डाले, सीवन में 67577 में से 60357 लोगों ने वोट डाले। दोनों ब्लॉक में सबसे अधिक मतदान सीवन के गांव कक्योर माजरा के बूथ पर हुआ।
विज्ञापन


यहां 381 में से 372 लोगों ने वोट डालकर 97.64 प्रतिशत मतदान किया। दूसरे नंबर पर इसी ब्लॉक का गांव गोहरां रहा। यहां के एक बूथ पर 423 में से 411 ने वोट डाले। वोटिंग प्रतिशत 97.16 रहा। इस ब्लॉक में सबसे कम प्रेमपुरा में एक बूथ पर 68 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस बूथ पर 348 में से 239 लोगों ने वोट डाले।

इसी प्रकार कलायत ब्लॉक में सबसे अधिक जुलानीखेड़ा के एक बूथ पर 519 में से 497, दुमाड़ा के एक बूथ पर 589 में से 562 और खेड़ी खेरखां में 387 में से 368 लोगों ने वोट डालकर 95 प्रतिशत से अधिक मतदान किया। इस ब्लॉक में सबसे कम शिमला गांव के एक बूथ पर 656 में से 461 ने वोट डालकर 70 प्रतिशत मतदान किया।

लोगों का आभार व्यक्त किया
डीसी निखिल गजराज ने पंचायत चुनाव में भाग लेने के लिए जिले के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला वासियों ने प्रजातंत्र की मजबूती के लिए अपने सभी कार्य छोड़कर मतदान केंद्रों पर पहुंचकर एक जिम्मेदार नागरिक तथा आत्म अनुशासन का परिचय दिया है।

वोट डालकर गर्व हुआ
कैथल। सीवन खंड के सौथा गांव में प्रथम बार मतदान करने पहुंची मनजीत पुत्री जसविंद्र ने कहा कि उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करके काफी गर्व महसूस हुआ, क्योंकि उन्होंने प्रजातंत्र की मजबूती के लिए अपने माता-पिता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी गांव की रितु पत्नी विशाल ने भी पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने पर खुद को गौरवान्वित महसूस किया।

इसी खंड के गांव सीवन में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। मतदान केंद्रों पर पुरुषों की लंबी कतारें देखी गईं। सभी मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। डोहर में भी मतदाताओं ने शांतिप्रिय मतदान में हिस्सा लिया। अन्य गांवों में स्थित मतदान केंद्रों पर भी मतदाताओं में काफी जोश नजर आया। ब्राह्मणीवाला गांव में मतदान केंद्र के बाहर हाथों में फोटोयुक्त पहचान पत्र लिए पुरुष मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें