गांव जांबा में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। फाइनल मैच में दयोरा ने अहर को हराकर प्रतियोगिता जीत ली। समापन पर बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला ने शिरकत की। अध्यक्षता कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय छौक्कर ने की।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेल मैदान पर कड़ी मेहनत करें और देश-प्रदेश का नाम रोशन करें। इससे पहले गांव वालों व आयोजकों ने सुरजेवाला का स्वागत किया।
इस मौके पर सुरेश यूनिसपुर, ईश्वर नैन, नाहर सिंह संधू, वीरेंद्र जागलान, अमन चीमा, सुभाष सिंकदरखेड़ी, कुलदीप जांबा, गोल्डी राणा, सुभाष जडौला, अशोक जांबा सहित ग्रामीण मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को 71,000 रुपये व दूसरे नंबर पर आने वाली टीम को 51000 रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई।
शनिवार को हुए मुकाबलों में सिरसल ने रामगढ़ (पंजाब) को 22-15 से, कुराना ने खांडवा को 12-7 से, छात्र ने फरमाना को 22-18 से, मुंदड़ी ने बंदराना को 27-18 से, खुराना ने खेदड़ हिसार को 22-20 से व डिडवानी ने किरमच को 22-18 से हराया।
प्रतियोगिता के दौरान दयोरा व पानीपत के गांव ज्वारा पानीपत तथा अहर (पानीपत) व कुंभा (हिसार) की टीमें अपने-अपने मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में पहुंची। इसके बाद हुए सेमीफाइनल में दयोरा ने ज्वारा को 18-14 से व अहर ने कुंभा हिसार को 15-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दयोरा ने अहर को हराकर जीती कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली।