फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह के साथ चुनी गांवों की सरकार

Mon, 18 Jan 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान रविवार को हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक रहा। राजौंद खंड में सेरधा और संदल खेड़ी में एवीएम में आई खराबी के कारण मतदान लगभग आधे घंटे तक रोकना पड़ा। कुल मिलाकर ब्लॉक के सभी गांव में चुनाव शांतिपूर्वक हुआ। जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


राजौंद खंड में 84 प्रतिशत मतदान हुआ। खंड के विभिन्न गांवों में सुबह साढ़े सात बजे मतदान आरंभ होने के प्रथम दो घंटों में 25 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद मतदान में तेजी आई। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं भारी संख्या में मतदान के लिए समूहों में पहुंच रही थीं। दोपहर दो बजे तक 55 से 65 प्रतिशत तक मतदान हुआ। गांव सेरधा में मतदान केंद्र में एक 80 वर्षीय बीमार महिला ने भी मतदान किया।

उसने कहा कि उसका एक वोट बहुत कीमती है, वह मतदान करके अपने आपको धन्य समझ रही है। जबकि यह महिला चलने फिरने में बिल्कुल असमर्थ थी।
इस तरह गांव संतोख माजरा, बीरबांगड़ा में चंडीगढ़ व दिल्ली में रह रहे लोगों ने अपने मत का प्रयोग गांव में आकर किया। मतदान केंद्रों के बाहर हर गांव में एक उत्सव का माहौल नजर आ रहा था।
विज्ञापन


पाई में एक बूथ पर कुछ देर रुका मतदान
पाई। पाई में 80 तो गांव जठहेड़ी और कुकरकंडा में 95 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान सुबह से बड़ी तेजी के साथ हुआ। गांव जाखौली में 11 बजे तक 40 प्रतिशत लोग अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। गांव सौंगल में 12 बजे तक 60 प्रतिशत, माजरा में 12:30 बजे तक 60, गांव भाणा में भी एक बजे तक 60 प्रतिशत वोट डल चुके थे। पाई में दो बजे तक मात्र 40 प्रतिशत ही वोट डले थे। उसके बाद शाम चार बजे तक 80 प्रतिशत तक जा पहुंचा। पाई के बूथ नंबर-264 पर 655 में से 511 वोट पड़ चुके थे। इस बूथ पर कुछ समय के लिए झगड़ा भी हुआ। यहां करीब आधे घंटे तक मतदान रुका रहा।

करोड़ा गांव में सायं 2:30 बजे तक 75 प्रतिशत मत डले तो कुकरकंडा में तीन बजे तक कुल 766 वोट में से 681 वोट पड़ चुके थे। जठहेडी में कुल 224 वोट में से 200 वोट पड़े। कुल मिलाकर मतदातायों के द्वारा इस चरण में अच्छी दिलचस्पी दिखाई गई।

दो बार मतदान रहा बंद
पाई के बूथ नंबर-250 पर मतदान दो बार बंद रहा। सबसे पहले यहां पर पोलिंग मशीन खराब हो गई। जिसके चलते लगभग 15 मिनट तक मतदान बंद रहा। उसके बाद एक बजे एजेंटों व परिवार वालों के द्वारा वोटों पर खा कर महिलाओं के वोटों पर अपना कब्जा कर लिया। इस पर प्रिजाइडिंग अधिकारी ओमप्रकाश ने मतदान बंद करवा दिया। इस बारे में एसपी कैथल को अवगत कराया गया तो पुलिस अधिकारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और 25 मिनट के बाद मतदान चालू करवाया।

एजेंट मोबाइल समेत बैठे रहे बूथों पर
दूसरे दौर के मतदान में अधिकतर एजेंट बूथों में मोबाइल के साथ बैठे रहे। जबकि बूथ में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित किया गया है।

पहली बार वोट डाल कर खुश हुईं बेटियां
गांव नंदकरण माजरा की बेटी पूजा ने बताया कि अबकी बार खुलकर बेटियों को वोट डालने का अधिकार मिला है। इससे पहले गांव में बेटियों के वोट नहीं बनवाए जाते थे। घरवाले कहते थे कि वोट के समय बेटी पराये घर की हो जाती है। वोट बनवाने व कटवाने के चक्कर में कौन पड़े। सरकार द्वारा बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ से ग्रामीण जागे और उनके वोट बनवाए। उनको आज अपने मत का प्रयोग करना बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें