फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात गांवों में वोटिंग के समय झगड़े, एक-दूसरे के सिर पर मारी कुर्सियां

Mon, 11 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान रविवार को कैथल और गुहला के सात गांवों में वोटिंग के समय झगड़े हुए। गांव छौत में एजेंटों के झगड़े में स्कूल का दरवाजा तोड़ दिया गया जिसकी चपेट में आने से सहायक प्रिजाइडिंग अधिकारी घायल हो गया। इसके अलावा गांव मानस में एजेंटों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक-दूसरे पर कुर्सियां बरसाईं। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों ही गांवों में स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

इन गांवों में हुईं वारदात

गांव मानस में 10:30 बजे बूथ नंबर-28 पर एजेंटों के झगड़े में दो एजेंटों ने एक-दूसरे पर जमकर कुर्सियां बरसाईं। मामले की सूचना मिलने के बाद डीएसपी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने यहां दोनों ही बूथों में से एजेंटों को बाहर निकाल दिया। बाद में मतदान शांतिपूर्वक चला। यहां लगभग 30 मिनट तक वोटिंग रुकी रही।

गांव छौत में दोपहर 12 बजे दो एजेंट आपस में भिड़ पड़े। दोनों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में बूथ का दरवाजा टूट गया जो यहां ड्यूटी दे रहे सहायक प्रिजाइडिंग ऑफिसर वेदप्रकाश को जा लगा। उनके माथे में चोट लगी। इसके बावजूद वे ड्यूटी देते रहे। बाद में अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किया।
विज्ञापन


सांसद राजकुमार के गोद लिए गांव सांघण में एक युवक द्वारा वोट डालने को लेकर हुए विवाद के बाद लोगों ने रोष प्रकट किया। यहां वोटिंग तो नहीं रुकी लेकिन बाहर खूब विवाद चला। डीएसपी जितेंद्र कुमार पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत किया।

गांव डेरा गदला में मतदान को लेकर विवाद हुआ। लोगों ने वोट डालने को लेकर रोष प्रकट किया। यहां करीब 15 मिनट तक वोटिंग रुकी रही। एसपी कृष्ण मुरारी मौके पर पहुंचे। बाद में मामला शांत हो गया।

गांव संगतपुरा में सुबह 10:35 बजे बूथ के बाहर लोगों का झगड़ा हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत किया। यहां वोटिंग नहीं रुकी।

गांव गढ़ी में भी कुछ देर के लिए लोगों में कहासुनी हुई। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। बाद में मामला शांत हो गया।

गांव दुंधरेहड़ी में एक पुलिस कर्मी द्वारा किसी का वोट डाले जाने पर एजेंटों ने विरोध शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक वोटिंग रुकी रही।

शक्ति नगर में बने बूथ में करीब आधे घंटे देरी से मतदान शुरू हो पाया। ईवीएम के खराब होने के कारण यहां मतदान समय पर शुरू नहीं हो पाया। बाद में सुपरवाइजर एसडीओ प्रदीप श्योकंद दूसरी ईवीएम लेकर पहुंचे। इसके बाद ही वोटिंग शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें