दस जनवरी को होने वाले पंचायत चुनाव के पहले चरण में कैथल और गुहला ब्लॉक में 1000 पुलिस कर्मचारी और 490 होमगार्ड सुरक्षा में तैनात रहेंगे। कुल 441 बूथों में से संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
दोनों ही ब्लॉक में संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर पुलिस द्वारा विशेष नजर रखी जाएगी। एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि दोनों ही ब्लॉक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 1000 पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ 490 होमगार्ड की ड्यूटी लगा दी गई है जो बूथों पर पहुंच चुुके हैं। इसके अलावा इंस्पेक्टर, डीएसपी स्तर के अधिकारी भी नजर रखेंगे। साथ ही रिजर्व पुलिस फोर्स भी रखी गई है। साथ ही खुफिया तंत्र को भी अलर्ट कर दिया गया है। पंजाब बॉर्डर पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।
इन गांवों पर रहेगी विशेष नजर
संवेदनशील मतदान केंद्रों में दयौरा के छह, कुलतारण के चार, गढ़ी पाड़ला के दो, सांघन के पांच, बाबालदाना के सात, चंदाना के नौ, हरसौला के सात, खुराना के सात, तितरम के पांच, पट्टी डोगर सिल्लाखेड़ा का एक मतदान केंद्र शामिल है। अतिसंवेदनशील केंद्रों में मानस के पांच, खेड़ी गुलाम वाली के तीन, पट्टी अफगान के चार, क्योड़क के 20, देवबन के आठ, डेरा गदला के दो, ग्योंग के नौ, मुंदड़ी के आठ, पाड़ला के नौ, गुहणा के नौ व नरड़ के सात मतदान केंद्र शामिल हैं।
गुहला में इन गांवों पर रहेगी नजर
संवेदनशील मतदान केंद्रों में अरनौली, खरल, बलबेहड़ा, पीडल, अंगौध, हेमू माजरा स्थित मतदान केंद्र शामिल हैं। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों मेें टटियाणा, भूसला, हरिगढ़ किंगन, भूना व थेह नेवल के मतदान केंद्र शामिल हैं।