पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद के 290 में से 91 प्रत्याशियों के नामांकन रद हो गए हैं। इनमें वे उम्मीदवार भी शामिल हैं, जो सरकार द्वारा निर्धारित शर्तें पूरी नहीं कर पा रहे थे लेकिन सितंबर में हुए आवेदन में अपने नामांकन पत्र जमा करवा दिए थे।
बाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के कारण इनके नामांकन रद कर दिए गए हैं। इसके अलावा सरपंच, पंच एवं ब्लॉक समिति के जिले भर में कुल 700 आवेदन फार्म रद हुए हैं।
जिले भर में सितंबर समेत 23 से 29 दिसंबर तक 290 उम्मीदवारों ने जिला परिषद के लिए नामांकन भरे थे। जिला परिषद चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं डीसी निखिल गजराज ने सामान्य पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार की मौजूदगी में लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच की।
सभी शर्तें पूरी करने वाले 199 नामांकन पत्रों को स्वीकार किया तथा शर्तें पूरी नहीं करने वाले 91 नामांकन पत्रों को रद कर दिया गया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 1 जनवरी, 2016 को दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन तीन बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे।
ये हैं वार्ड अनुसार उम्मीदवारों की स्थिति
वार्ड नंबर 1 में 5, वार्ड नंबर 2 में 3, वार्ड नंबर 3 में 11, वार्ड नंबर 4 में 6, वार्ड नंबर 5 में 7, वार्ड नंबर 6 में 12, वार्ड नंबर 7 में 12, वार्ड नंबर 8 में 13, वार्ड नंबर 9 में 8, वार्ड नंबर 10 में 11, वार्ड नंबर 11 में 12, वार्ड नम्बर 12 में 15, वार्ड नंबर 13 में 9, वार्ड नंबर 14 में 10, वार्ड नंबर 15 में 11, वार्ड नंबर 16 में 8, वार्ड नंबर 17 में 12, वार्ड नम्बर 18 में 12, वार्ड नंबर 19 में 8, वार्ड नंबर 20 में 8 तथा वार्ड नंबर 21 में 3 नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए।
जिला परिषद के अलावा अन्य पदों के लिए रद हुए नामांकनों की स्थिति
कुल रद हुए मैदान में बचे
गुहला-चीका
सरपंच 556 127 429
पंच 1302 350 952
ब्लॉक समिति
163 42 121
कैथल
सरपंच 412 42 370
पंच 1155 27 1128
ब्लॉक समिति 97 00 97
(कैथल में गांव रसूलपुर, बेगपुर व रायवाली के नामांकनों की रिपोर्ट फाइनल नहीं हुई है।)