फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1973 दावेदारों ने भरे पर्चे

Wed, 30 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। मंगलवार को कैथल व गुहला ब्लॉक के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन था। 1973 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। उम्मीदवार दिन भर अपने कागजात पूरे करने में जुटे रहे।
विज्ञापन


चार दिन के मुकाबले मंगलवार को बैंकों और बिजली विभाग में दावेदारों की भीड़ कम रही वहीं नामांकन भरने के चलते लघु सचिवालय में जिला परिषद उम्मीदवार, बीडीपीओ कार्यालय में ब्लॉक समिति उम्मीदवार और गांवों में सरपंच व पंच पद के लिए दावेदारों की भीड़ लगी रही। दोनों ब्लॉक में 23 से 29 दिसंबर तक सभी पदों के लिए 1973 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। गुहला ब्लॉक में इससे पहले सितंबर में 1677 दावेदारों ने नामांकन भरे थे।

नामांकन भरने वाले उम्मीदवार
जिला परिषद    12 पुरुष    4 महिलाएं
पंच    769 पुरुष    426 महिलाएं
सरपंच    265    47
पंचायत समिति    97    27
गुहला-चीका
पंच    59 पुरुष    90 महिलाएं
सरपंच    33    19
पंचायत समिति    15    10

गुहला में सितंबर में 1677 ने किया था नामांकन
गुहला में सितंबर में हुए नामांकन में 1677 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें सरपंच के लिए 513 और पंच के लिए 1069 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। वहीं ब्लॉक समिति के लिए 95 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे।
विज्ञापन


जिला परिषद के लिए 21 वार्डों में 290 दावेदार
जिला परिषद के लिए 23 से 29 दिसंबर तक 16 नए उम्मीदवारों ने नामांकनपत्र दाखिल किए। इससे पहले अक्तूबर में 274 दावेदार नामांकन भर चुके थे। इस तरह से जिले में 21 वार्डों में 290 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं। इनमें मंगलवार को नौ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर-12 में सबसे अधिक 25 उम्मीदवारों ने दावेदारी जताई है।

पूरे जिले में जिला परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए वार्ड नंबर-1 में 9 उम्मीदवार, वार्ड नंबर 2 में 5, वार्ड नंबर 3 में 15, वार्ड नंबर 4 में 7, वार्ड नंबर 5 में 15, वार्ड नंबर 6 में 17, वार्ड नंबर 7 में 18, वार्ड नंबर 8 में 15, वार्ड नंबर 9 में 16, वार्ड नंबर 10 में 19, वार्ड नंबर 11 में 18, वार्ड नंबर 12 में 25, वार्ड नंबर 13 में 12, वार्ड नंबर 14 में 11, वार्ड नंबर 15 में 16, वार्ड नंबर 16 में 14, वार्ड नंबर 17 में 12, वार्ड नंबर 18 में 16, वार्ड नंबर 19 में 12, वार्ड नंबर 20 में 12 तथा वार्ड नंबर 21 में 6 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

वहीं मंगलवार को नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों में वार्ड नंबर-3 से सिसला निवासी सुशील कुमार पुत्र रूप चंद, वार्ड नंबर 7 से चंदाना निवासी बलवान सिंह पुत्र आभे राम, वार्ड नंबर 8 से पट्टी खौत निवासी दर्शन लाल पुत्र ओमप्रकाश, वार्ड नंबर 10 से खुराना निवासी बलजिंद्र सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, वार्ड नंबर 11 से सजूमा निवासी रामपाल पुत्र जीता राम, वार्ड नंबर 12 से बेगपुर निवासी अमित कुमार पुत्र जगजीत कुमार, वार्ड नंबर 14 से बरसाना निवासी रीना देवी पत्नी नरेश कुमार, वार्ड नंबर 15 से ढांड निवासी सुदेश रानी पत्नी विक्रम सिंह, वार्ड नंबर 17 से कांगथली निवासी ज्ञान सिंह पुत्र दिल्लू राम ने आज नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें