संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हैप्पी कार्ड योजना के तहत अब पंचायतों की ओर से लाभार्थियों को जानकारी दी जा रही है। कुछ दिन पहले ही रोडेवज ने पंचायतों की सहायता लेने का फैसला लिया गया था। इसके बाद ही यह कार्य शुरू किया गया था।
इस प्रक्रिया के पंचायतें सुबह व शाम के समय गांव- गांव मंदिरों व चौकीदारों से मुनादी करवाकर हैप्पी कार्ड के लाभार्थियों तक सूचना पहुंचा रही है कि बस स्टैंड से हैप्पी कार्ड लेने के लिए पहुंचे और एक हजार किलोमीटर तक फ्री में सफर करें।
वहीं, रोडवेज विभाग बस स्टैंड परिसर पर हैप्पी कार्ड वितरण के साथ मोबाइल फोन पर संदेश व फोन कर लाभार्थियों को बुलाया जा रहा है। सुबह पौने नौ बजे ही संबंधित विभाग की तरफ से हैप्पी कार्ड के सभी 10 काउंटर खोल दिए जाते हैं व देर शाम सात बजे तक काउंटरों पर कार्ड दिए जाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी लाभार्थी को कार्ड लेने में परेशानी न आए।
गौरतलब है कि योजना के तहत जब हैप्पी कार्ड बस स्टैंड पर मिलना शुरू हुए तभी से काउंटरों पर भीड़ शुरू हो गई थी। जिले में इस योजना के तहत 91 हजार हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन आए थे। 84 हजार हैप्पी कार्ड बनकर आ गए हैं। इसमें से रोडवेज विभाग की तरफ से 40 हजार से ज्यादा हैप्पी कार्ड वितरित कर दिए गए है।