फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंचायती राज इंजीनियरों ने की पेन डाउन हड़ताल

विज्ञापन
कामकाज बंद कर कमरे में बैठे इंजीनियर। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। सरकार के प्रस्तावित रेशनलाइजेशन और पुनर्गठन के विरोध में पंचायती राज विभाग के इंजीनियरों ने सोमवार से पेन डाउन स्ट्राइक शुरू कर दी। जिला प्रधान प्रदीप चहल और उपप्रधान मनीष तंवर की अगुवाई में इंजीनियरों ने कामकाज बंद रखकर सरकार के प्रस्ताव के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

इंजीनियरों ने चेतावनी दी कि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। एसोसिएशन के अनुसार पंचायत राज इंजीनियरिंग विंग के प्रस्तावित पुनर्गठन में तकनीकी पदों और अधिकारों में बदलाव किया जा रहा है। इसके विरोध में एसोसिएशन ने 3 सितंबर को डीसी को ज्ञापन भी सौंपा था। अब सोमवार से 10 सितंबर तक इंजीनियर जिला मुख्यालय पर सांकेतिक हड़ताल कर प्रदर्शन करेंगे। इंजीनियरों ने एक्सईएन को बीडीपीओ के अधीन करने, एसई और चीफ इंजीनियर के पद खत्म करने और करीब 130 जेई पदों में कटौती के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। एक्सईएन कार्यालय से डीडीओ पावर हटाने का भी विरोध किया गया। पेन डाउन स्ट्राइक में एक्सईएन अंकुर गर्ग, एक्सईएन अभिषेक नैन, एसडीओ अश्वनी साहनी, पृथ्वीराज समेत जेई और अन्य इंजीनियर शामिल रहे।

कामकाज बंद कर कमरे में बैठे इंजीनियर। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें