पंचायत समिति चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर व जगतार माजरी को सम्मानित करते हुए माजरी के ग्रामीण।
गुहला-चीका। पंचायत समिति गुहला के माध्यम से गांव माजरी में करवाए गए 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर व प्रतिनिधि जगतार माजरी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने उनके सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया और गांव में पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया।
चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर ने 50 लाख रुपये की लागत से तैयार खेतों के रास्तों व गलियों का उद्घाटन करने के बाद कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ग्रामीण विकास के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खंड गुहला के लगभग सभी गांवों में विकास के कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। चेयरपर्सन ने गांवों को जोड़ने वाली मुख्य कच्ची फिरनी को पक्का करने के कार्य का भी शिलान्यास किया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि व भाजपा नेता जगतार माजरी ने कहा कि ग्राम पंचायतें गांवों के साझे कार्य लेकर आएं, उन्हें तुरंत पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का प्रयास है कि गांव में भी लोगों को शहरों जैसी सुविधाएं मिले, इसी के मद्देनजर गांवों में भरपूर विकास के कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुहला पंचायत समिति के पास ग्रामीण विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
पंचायत समिति चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर व जगतार माजरी को सम्मानित करते हुए माजरी के ग्रामीण।