कैथल। पंचायत चुनावों के लिए बुधवार को जिला परिषद, चार ब्लॉकों में ब्लॉक समिति व ग्राम पंचायतों में सरकार द्वारा निर्धारित किए गए पिछड़ा वर्ग ए को प्रतिनिधित्व देने के लिए ड्रा आयोजित किया। जिला परिषद के वार्डों का बीसीए वर्ग निर्धारण के लिए डीसी संगीता तेतरवाल की अगुवाई में लघु सचिवालय परिसर में डीडीपीओ कंवरदमन सिंह व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में ड्रा निकाला गया। वहीं ब्लॉक समिति, पंचायतों के सरपंच व पंच के लिए संबंधित ब्लॉकों के बीडीपीओ कार्यालयों में संबंधित उपमंडल के एसडीएम की उपस्थिति में ड्रा निकाले गए। उधर, कलायत, पूंडरी व राजौंद के लिए बृहस्पतिवार को ड्रा निकाला जाएगा।
जिला परिषद कैथल के वार्डों में से पिछड़ा वर्ग-ए की सीटों के आरक्षण के लिए निकाले गए ड्रा में वार्ड 11 व 18 को पुरुष या फिर ट्रांसजेंडर (महिला के अलावा) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। सीटों का यह आरक्षण ड्रॉ ऑफ लॉट के माध्यम से किया। डीसी संगीता तेतरवाल ने बताया कि वार्ड नंबर आठ व 20 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया है। वार्ड नंबर एक, 17 व 21 अनुसूचित जाति महिला के अलावा आरक्षित किया है। इसी प्रकार वार्ड नंबर तीन, पांच, सात, 10, 12, 14, 16 व 19 को महिला के लिए आरक्षित किया है। वार्ड नंबर दो, चार, छह, नौ, 13 व 15 को महिला के अलावा आरक्षित किया है।
इसी प्रकार से कैथल बीडीपीओ कार्यालय में बीडीपीओ नरेंद्र कुमार व एसडीएम संजय कुमार की अगुवाई में बीसीए वर्ग के लिए ड्रा निकाले गए। इनमें 62 गांवों में से सरपंच पद के लिए बीसीए वर्ग के लिए पांच गांव आरक्षित हुए हैं। इन पंचायतों में पट्टी डोगर सिल्लाखेड़ा, बाबा लदाना, सांपन खेड़ी, दिल्लोंवाली व नरड़ शामिल हैं। कैथल ब्लॉक समिति के 30 वार्डों में से बीसीए वर्ग के लिए वार्ड नंबर एक, 17 व 25 आरक्षित हुए हैं। इस समिति में पहले से ही अनुसूचित जाति के लिए वार्ड नंबर तीन, चार, छह, आठ, 12, 18 व 19 आरक्षित हो चुके हैं। इनमें से भी वार्ड नंबर चार, आठ व 18 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हैं। वहीं कुल 30 वार्डों में से वार्ड नंबर दो, सात, 10, 13, 15, 17, 21, 23, 25, 27 व 29 महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। शेष सामान्य वर्ग के वार्डों में पुरुष या ट्रांसजेंडर चुनाव लड़ सकते हैं।
इसी प्रकार से गुहला ब्लॉक में 66 पंचायतों में बीसीए वर्ग के लिए सरपंच पद के लिए गांव हंसु माजरा, खरकड़ा, माजरी, मस्तगढ़, थेह बुटाना आरक्षित हुई हैं। गुहला ब्लॉक समिति के 23 वार्डों में बीसीए वर्ग के लिए वार्ड नंबर नौ, 13 व 16 आरक्षित हुए हैं। इनमें भी वार्ड नंबर 13 व 16 महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। इस समिति में ब्लॉक समिति में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड नंबर दो, पांच, सात, आठ, 12, 14 वहीं अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड नंबर दो, सात व 12 आरक्षित हुए हैं। शेष वार्डों में वार्ड नंबर तीन, छह, 10, 18, 20 व 22 महिला के लिए वहीं वार्ड नंबर एक, चार, 11, 15, 17, 19, 21 व 23 पुरुष व ट्रांसजेंडर के लिए निर्धारित हो चुके हैं।
इसी प्रकार से सीवन ब्लॉक में 12 ग्राम पंचायतों में से चार पंचायत जनेतपुर, मांडी सदरां, प्रेमपुरा व रामथली बीसीए वर्ग के लिए सरपंच पद हेतु आरक्षित हुए हैं। इस ब्लॉक में ब्लॉक समिति के कुल 16 वार्डों में से वार्ड नंबर दो व तीन बीसीए वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं। वहीं पहले से ही इस वार्ड में वार्ड नंबर छह, 12, 13 व 14 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो चुका है।
ढांड ब्लॉक में 27 ग्राम पंचायतों में से बीसीए वर्ग के लिए सरपंच का पद गांव खेड़ी रायवाली व साकरा बीसीए वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं। इसमें पुरुष या ट्रांसजेंडर चुनाव लड़ सकेंगे। इसके अलावा ढांड ब्लॉक समिति के कुल 19 वार्डों में से बीसीए वर्ग के लिए वार्ड नंबर 18 आरक्षित हुआ है। इस वार्ड में इस वर्ग की महिला उम्मीदवार ही चुनाव लड़ सकेंगी। इसके अलावा इस ब्लॉक समिति में अनुसूचित जाति के लिए चार व नौ, अनुसूचित जाति की महिला के लिए वार्ड नंबर आठ व 11, शेष सामान्य वर्ग के वार्डों में पुरुष या ट्रांसजेंडर के लिए एक, तीन, छह, 10, 13, 15, 17 व 19 व महिला के लिए वार्ड नंबर दो, पांच, सात, 12, 14 व 16 निर्धारित किए हैं।
ढांड में ड्रा में शामिल नहीं किए गए तीन गांव
ढांड। ग्राम पंचायतों में बीसीए वर्ग को आरक्षण देने के लिए ढांड खंड का ड्रा एसडीएम. संजय सिंह की अध्यक्षता में बीडीपीओ कार्यालय ढांड में संपन्न हुआ। बीडीपीओ श्याम लाल शर्मा, ग्राम सचिव अश्वनी शर्मा, संजय वालिया ने ड्रा की प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाई। जिसमें आस-पास के गांवों के ग्रामीणों, भूतपूर्व सरपंचों ने भाग लिया। ड्रा की प्रक्रिया बीडीपीओ, कार्यालय के हॉल में खुले में करवाई गई। इसमें एसडीएम की मौजूदगी में खंड ढांड की 27 ग्राम पंचायतों में से 24 पंचायतों का बीसीए के लिए ड्रा निकाला गया। एसडीएम. ने बताया कि तीन पंचायतों पाबला, पोबाला तथा रावनहेड़ा में बीसीए वर्ग का कोई भी वोटर न होने के कारण उन्हें आरक्षण की सूचि से बाहर रखा। उन्होंने बताया कि बीसीए वर्ग के सरपंच पद के लिए जनसं या के आधार पर 6 गांवों जिनमें डडवाना, खेड़ी रायवाली, फरल, चंदलाना, साकारा व बेगपुर को ड्रा की सूचि में शामिल किया। उनमें से खेड़ी रायवाली व साकरा ड्रा के माध्यम से आरक्षण की श्रेणी में आए है। दोनों गांवों में बीसीए. वर्ग महिला के अलावा आरक्षित किए गए है।
जिन गांवों में बीसीए के लिए पंचायत के वार्ड या पंच सदस्य के लिए अरक्षित किए गए है। उनकी सूची निम्न प्रकार से है :-
1. आहूं वार्ड-6 महिला के लिए आरक्षित
2. बंदराना वार्ड-8 - महिला
3. बरोट वार्ड-1 महिला, वार्ड-5 पुरुष या ट्रासजेेंडर
4. बेगपुर वार्ड-4 पुरुष या ट्रासजेेंडर, वार्ड 7 महिला
5. चंदलाना वार्ड-9 महिला
6. चूहडमाजरा वार्ड-5 पुरुष या ट्रासजेेंडर
7. डडवाना वार्ड-3 पुरुष या ट्रासजेेंडर, वार्ड-4 महिला
8. धेरढू वार्ड-5 पुरुष या ट्रासजेेंडर
9. ढांड 11 व 15 पुरुष या ट्रासजेेंडर
10. जडौला वार्ड-7 पुरुष या ट्रासजेेंडर
11. जाजनपुर वार्ड-7 महिला के लिए
12. कौल वार्ड-10 महिला के लिए
13. खेडी मटरवा वार्ड-3 महिला के लिए
14. खेडी रायवाली वार्ड-9 महिला के लिए
15. खेड़ी साकरा वार्ड-1 पुरुष या ट्रासजेेंडर
16. योली वार्ड-7 महिला
17. पबनावा वार्ड -2 पुरुष या ट्रासजेेंडर
18. फरल वार्ड-11,13 महिला
19. रसूलपुर वार्ड-4 महिला
20. साकरा वार्ड-4 महिला
21. सलेमपुर महदूद वार्ड-7 पुरुष या ट्रासजेेंडर
22. संगरौली वार्ड-15 महिला
2×. सोलूमाजरा वार्ड-5 महिला
24. टीक वार्ड-4 पुरुष या ट्रासजेेंडर