फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाक की नापाक हरकत का मिला करारा जवाब

Sat, 10 May 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पाकिस्तान सेना की ओर से वीरवार रात के समय भारत में किए गए मिसाइल आक्रमण से पूर्व सैनिकों में रोष है। इस घटना के बाद पूर्व सैनिकों का कहना है कि पाकिस्तान ने नापाक हरकत करने की साजिश की है। भारतीय सेना ने उसे माकूल जवाब दिया है। आतंकवाद के खिलाफ ऐसा साहसिक कदम की जरूरत थी।

पाकिस्तान हमलावर है तो सतर्कता बरतनी होगी। भारतीय सेना की सतर्कता से भारी नुकसान होने से बचा भी है। अब उन्हें उम्मीद है कि सरकार पाक की इस नापाक हरकत का करारा जवाब देगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहलगाम में हमारी बेटियों की मांग के सिंदूर को उजाड़ने वाले आतंकी हमले के जवाब में इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही रखा है। एक चुटकी सिंदूर की कीमत पाकिस्तानियों को समझ आ गई होगी।

हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है। प्रत्येक देशवासी भारतीय सेना के साथ खड़ा है।
एकजुट होकर सैनिकों की ताकत बनना होगा

यह समय है जब हर भारतवासी को एकजुट होकर सैनिकों की ताकत बनना होगा। हमारे वीर-जवान अपने परिवारों से दूर, गोलियों की बारिश के बीच सरहद की रक्षा कर रहे हैं। हम सभी को उनके लिए दुआ करनी चाहिए। माताएं, बहनें, बच्चों सहित हर किसी को अपने-अपने तरीके से सेना की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए। -हवलदार जगपाल सिंह, पूर्व सैनिक।

सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकियों में मची

है खलबली

पिछले कुछ दिनों में सीमा पार से हो रही आतंकी गतिविधियों पर भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना की सर्जिकल स्ट्राइक और एयर ऑपरेशन से आतंकियों में खलबली मची हुई है। अब जो मारेगा, उसे 10 गुना जवाब मिलेगा। सेना के साथ पूरा देश खड़ा है और यह जंग आतंकवाद के खात्मे तक चलेगी। आतंकियों की कमर तोड़ने के लिए यह अभियान जरूरी था।- सूबेदार राम सिंह चहल, पूर्व सैनिक।
विज्ञापन


सतर्कता से भारी नुकसान से हो सकता है बचाव

एस-400 यानि सुदर्शन चक्र से भारतीय सेना की सतर्कता से भारी नुकसान होने से बचा है। सेना की सतर्कता के कारण ही हम सभी भारतवासी इस समय बिना भय के आसानी से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पाकिस्तान को भारत की ओर से उचित कार्रवाई करते हुए सबक सिखाने का इससे बेहतर समय और कोई नहीं हो सकता है। सरकार का कदम अच्छा है। -धर्मचंद मेहला, सूबेदार क्लर्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें