संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। रोहेड़ा गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में स्व. इंद्र सिंह पहलवान व स्व. कोच सतपाल की याद में आयोजित महिला ओपन कबड्डी में पाई की टीम को पहला स्थान मिला। उसे 51 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।
प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर गुरुकुल मोर माजरा और तीसरा स्थान अंबे अकादमी बहादुरगढ़ ने कब्जाया। गुरुकुल मोर माजरा बी टीम चौथे स्थान पर रही। महिला कबड्डी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर आने वाली गुरुकुल मोर माजरा टीम को 41 हजार रुपयेे व तीसरे व चौथा स्थान पर आने वाली
टीमों को 11-11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।
इस मौके पर जगदीश पहलवान, बीरबल कूडू पहलवान, गांधी पहलवान, धीरा राम कूडु, राजू पहलवान, सुभाष जागलान ने कहा कि महिला कबड्डी प्रतियोगिता में 36 बिरादरी के साथ पूरे गांव रोहेड़ा के सहयोग से आोजित की गई। बताया कि नेशनल महिला ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में आसपास के गांव के साथ-साथ पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला। इसके लिए सभी का आभार जताया।