फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाई की पूजा ने फाइनल में चमक बिखेरी

Wed, 26 Nov 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
25kht_7_वर्ल्ड कप के  साथ पूजा नरवाल ढुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पाई। बांग्लादेश में भारतीय महिला कबड्डी टीम की ऐतिहासिक जीत में हरियाणा के कैथल जिले के गांव पाई का बड़ा योगदान रहा। गांव की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पूजा नरवाल ढुल, जो कबड्डी खिलाड़ी संदीप ढुल की धर्मपत्नी हैं, एक बार फिर भारतीय टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं।

ढाका में खेले गए महिला कबड्डी वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने चीनी ताइपे को 35–28 से हराकर लगातार दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इस जीत ने दुनिया में भारतीय महिला कबड्डी की श्रेष्ठता को एक बार फिर साबित कर दिया है।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया। ग्रुप चरण में सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद टीम ने सेमीफाइनल में ईरान को 33–21 से पराजित किया। फाइनल में चीनी ताइपे की चीम को मात देकर भारत ने खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


पूजा नरवाल ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। फाइनल में भी उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस उपलब्धि से गांव पाई में खुशी का माहौल है। इस जीत से खुश ग्रामीणों का कहना है कि पूजा के गांव लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें