फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हांगकांग में चमकी म्हारी सिमरन, जीता कांस्य

Wed, 26 Nov 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हांगकांग में आयोजित एशियन ओपन जूडो कप में देबन वाली गामड़ी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सिमरन ने 48 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। हरियाणा से मात्र दो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए, जिनमें सिमरन अकेली कैथल की प्रतिनिधि रहीं। प्रतियोगिता 20 से 23 नवंबर तक आयोजित की गई।

सिमरन पिछले दो वर्षों से अपने भार वर्ग में देश की नंबर वन जूडो खिलाड़ी हैं। जूडो के साथ वह कुराश में भी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं। कोच जोगिंद्र सिंह और डीपी संदीप के अनुसार सिमरन बेहद समर्पित, अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


आरकेएसडी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सिमरन पढ़ाई और खेल के बीच उत्कृष्ट संतुलन बनाए हुए हैं। वह जूडो और कुराश मिलाकर अब तक 10 अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग ले चुकी हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 10 से अधिक पदक जीत चुकी हैं। वह जूडो में विश्व चैंपियनशिप और एशियन जूनियर चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अगस्त 2025 में कोरिया में हुई एशियन कुराश स्पर्धा में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। कुराश में वह वर्तमान में एशिया की नंबर वन खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


एशियन-ओलंपिक क्वालीफाई स्पर्धाओं की तैयारी शुरू ः सिमरन की खेल यात्रा आठ वर्ष पहले जाट स्कूल में कोच राजेश कुमार के मार्गदर्शन में शुरू हुई थी। पिछले छह वर्षों से वह अंबाला रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में प्रतिदिन सुबह-शाम चार घंटे अभ्यास कर रही हैं। पिता सतबीर सिंह, माता निर्मला देवी और पूरा परिवार खेती-बाड़ी के कार्यों के बीच उन्हें निरंतर प्रोत्साहन देता रहा है। सिमरन को सांसद नवीन जिंदल ने भी बधाई दी है। अब खिलाड़ी आगामी एशियन और ओलंपिक क्वालीफाई स्पर्धाओं की तैयारी में जुट गई हैं, जहां उनसे नए इतिहास की उम्मीदें जुड़ गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें