फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नाटक से उकेरा सामाजिक कुरीतियों का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरकेएसडी कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया मुंशी प्रेमचंद की कहानी पर आधारित नाटक का मंचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज कैथल के सायंकालीन सत्र के सभागार में हिंदी विभाग की ओर से मुंशी प्रेमचंद की कहानी सद्गति का विद्यार्थियों ने नाटक के रूप में मंचन किया।
हिंदी साहित्य के महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद ने हमेशा गरीबों, मजदूरों की आवाज अपनी कहानियों के माध्यम से उठाई है। उनकी कहानी यथार्थ एवं सामाजिक कुरीतियां पर आधारित रही हैं, अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा उनकी कहानियों से मिलती रही है। एक ऐसी कहानी है सद्गति, जो दर्शाती है कि जातीय बंधन आज भी हमारे देश में किस प्रकार से हावी हैं। समय जरूर बदला है, लेकिन कुछ समस्याएं आज भी वैसी की वैसी ही हैं। इस नाटक से विद्यार्थियों ने इन कुरीतियों का दर्द एवं इनसे निजात पाने की जरूरत को गहराई से महसूस किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने मंच से नाटक के सभी कलाकारों की खूब प्रशंसा की और कहा कि सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन अभिनय किया और नाटक में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को 5100 रुपये धनराशि प्रोत्साहन के रूप में दी।
नाटक के डायरेक्टर और आयोजक डॉ. राजीव शर्मा, कुसुम लता, प्रो. दीपिका गुप्ता, विद्यार्थी योगेश एवं निशांत को भी प्राचार्य ने प्रोत्साहन राशि दी। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. संजय गोयल एवं संध्याकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंदर गुप्ता ने विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार देकर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. ओपी सैनी, अशोक शर्मा, अशोक अत्रि, संजय गर्ग, मनोज बंसल, विनोद मान, वीरेंद्र भूरा, संयोगिता शर्मा, इला गुप्ता, सुनील शयोकंद, अंकित गर्ग, अमनदीप कौर, आशा, रितु चौधरी, रीना मक्कर, नीतिका गाबा, कुश चौधरी, मनीष व दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें