फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उठान जल्द न हुआ तो सड़कों पर उतरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। सरकार बिना समय गंवाए मंडी, आढ़ती व किसान हित में जल्द से जल्द गेहूं के कट्टों से अटी मंडी से उठान करवाए, नहीं तो आढ़ती वर्ग किसानों के साथ सड़कों पर उतरने पर मजबूर होंगे। यह चेतावनी सीवन अनाज मंडी में आढ़तियों की बैठक के दौरान संबोधित करते हुए आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अमरेंद्र सिंह खारा ने दी।
विज्ञापन

खारा ने कहा कि मंडी में गेहूं उठान कार्य कछुआ गति से चल रहा है और मंडी हजारों कट्टों से भरी पड़ी है। जिस कारण किसानों को फसलें मंडी में डालने की बजाय आसपास सड़कों पर डालनी पड़ रही है। जिस कारण किसानों की फसल खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि उठान न होने के कारण मंडी में काफी संख्या में गेहूं के कट्टे पड़े हैं।
सही समय पर उठान न होने का खामियाजा आढ़तियों व किसानों को भुगतना पड़ रहा है। अगर इस दौरान कट्टों पड़ी गेहूं में घटौती होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेवारी ठेकेदार की होगी। आढ़ती किसी भी सूरत में घटौती नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि बीती रात आए तूफान व बारिश के कारण मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिसके लिए सरकार की लचर व्यवस्था जिम्मेवार है, क्योंकि अगर सही समय पर उठान होता रहता तो नुकसान से बचा जा सकता था।
विज्ञापन

उन्होंने एक बार फिर सरकार व प्रशासन से मंडी में उठान कार्य में तेजी लाने की मांग की है। इस मौके पर जितेन्द्र सरदाना, अंकित शर्मा, अश्वनी राणा, विवेक गोयल, विनोद बंसल सहित कई मंडी आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें