फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाई–बरसाना मार्ग जर्जर, बजरी गड्ढों से राहगीर हो रहे चोटिल

Sun, 22 Feb 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। पाई से बरसाना जाने वाली सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की परत उखड़ चुकी है और बजरी निकलकर चारों ओर फैल गई है। कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।

ग्रामीण रामकिशन, संजय, महावीर, दिपू, नरेंद्र, दिलबाग और रामकुमार ने बताया कि सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। गड्ढे और उसकी बजरी पर वाहन फिसलने से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार जब कोई चारपहिया वाहन इस सड़क से गुजरता है तो टायरों से उछलती बजरी पास से गुजर रहे लोगों को लग जाती है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार जिला प्रशासन से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विधायक सतपाल जांबा से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें