कैथल। जिले की चीका मंडी में पंजाब के एक किसान को गुहला के किसान के पंजीकरण पर फसल बेचने की तैयारी करते हुए पकड़ा गया है। इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इसे लेकर चीका मार्केट कमेटी सचिव ने पंजाब व हरियाणा के किसान और संबंधित आढ़ती के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने पंजाब के किसान जसविंद्र, गुहला के किसान बलवंत और आढ़ती श्री श्यामा ट्रेडिंग कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मार्केट कमेटी सचिव चीका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पटियाला रोड़ चीका पर निर्देशक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, पंचकूला अंशज सिंह की ओर से दो ट्राॅलियों को हरियाणा पंजाब बाॅर्डर पर पकड़ा गया। किसान की पहचान जसविंद्र कुमार गांव बलबहेड़ा जिला पटियाला पंजाब के रूप में हुई है। वह बलवंत सिंह गांव कमेड़ी गुहला कैथल के नाम पर चीका मंडी में श्री श्यामा ट्रेडिंग कंपनी पर पीआर धान फसल बेचने के लिए जा रहा था। एसडीएम मनीष यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।