फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: व्यापारी की मिल से धान चोरी

Tue, 19 Mar 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर एक पशुपालक की भैंस व एक व्यापारी के मिल से धान चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर 20 निवासी विनोद कुमार ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 16 मार्च को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके शेरगढ़ रोड स्थित मिल से 100 बोरी धान चोरी करके ले गए। उसे डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैलरम निवासी विक्रम ने कलायत थाना में शिकायत दी कि 16 मार्च को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके घर के बरामदे उसे उसकी भैंस चोरी कर ले गए। भैंस की कीमत 55 हजार रुपये है। जांच अधिकारी मंदीप ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें