संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। कस्बा पूंडरी में नगरपालिका द्वारा बाजार में लगाई गई तिरंगा लाइटें, जो कि पिछले कई दिनों से बंद पड़ी थी, वे फिर से रोशन हो गई हैं। उन बंद पड़ी तिरंगा लाइटों का समाचार अमर उजाला समाचार पत्र ने 17 मार्च के अंक में प्रकाशित किया था। इसका असर यह हुआ कि बंंद पड़ी तिरंगा लाइटें जगमगा उठी हैं।
इस कारण शहर की शोभा में चार चांद लग गए हैं। कस्बावासियों शमशेर सिंह, सुरेश कुमार, सुशील कुमार, गुलशन, कशिश, विजय व बनवारी लाल ने अमर उजाला समाचार पत्र का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कस्बे की इन बंद पड़ी तिरंगा लाइटों से शहर की रात के समय शोभा घट रही थी। अब रात के समय व सुबह तिरंगा लाइटों के जगमगाने से कस्बावासियों में खुशी का माहौल है।