फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निजी खरीद में 3500 रुपये क्विंटल तक बिका धान

Sun, 03 Sep 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर की नई अनाज मंडी में शनिवार को धान के सीजन की शुरुआत हो गई है। इस दौरान अनाज मंडी में 1509 व 1692 किस्म का धान पहुंचा है। किसानों ने यह धान 3400 से 3500 रुपये से प्रति क्विंटल मंडी केआढ़तियों को बेचा है। धान पंजाब से नहीं, बल्कि जिले के अलग-अलग गांवाें से ही पहुंचा है। वहीं, धान के सीजन को देखते हुए मार्केट कमेटी ने भी मंडी में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो दिन पहले भी 1509 किस्म का धान नई अनाज मंडी में पहुंचा था। उस दिन यह धान 3420 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका था। यह धान पिछले साल सीजन में 3050 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल बिका था। 1509 व 1692, दोनों ही किस्म नॉन पीआर है। इस कारण इसकी सरकारी खरीद नहीं होती है। ऐसे में इसकी केवल निजी खरीद ही होती है। मंडी में धान की ढेरियां आने के बाद किसानों में खुशी का माहौल रहा।

हरसौला गांव से पहुंचे किसान नरेश हरसौला ने बताया कि वह शनिवार को 1509 किस्म का धान की एक ट्रॉली लेकर पहुंचा है, जो करीब तीन से चार एकड़ की फसल है। उसने बताया कि इस धान की निजी खरीद हुई है। डसने यह धान 3400 से 3420 रुपये में बेचा है। नरेश का कहना था कि पिछली बार तीन हजार से 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य था। जो इस बार अधिक है। अब जैसे ही धान की आवक तेज होगी तो दाम में तेजी आएगी।
विज्ञापन


वहीं, सौंगल गांव निवासी जगदीश सिंह ने बताया कि वह शनिवार को 1692 किस्म के धान की दो ट्रॉलिया लेकर पहुंचा था। इस दौरान उसे करीब 3500 रुपये प्रति क्विंटल का दाम मिला है। शुरूआत में अच्छे दाम मिलने से किसानों को खूब फायदा मिलेगा। उधर, सांघन गांव निवासी किसान अजमेर सिंह ने बताया कि वह 10 एकड़ के धान की फसल लेकर पहुंचा। प्रति क्विंटल 3561 रुपये प्रति क्विंटल भाव फसल के मिले।

सचिव बोले, सरकार के आदेशों के बाद शुरू होगी सरकारी खरीद

मार्केट कमेटी सचिव बसाऊ राम ने बताया कि मंडियों में धान की खरीद को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सरकार के आदेशों के बाद ही पीआर धान की सरकारी खरीद की जाएगी। बसाऊ राम ने बाया कि इस समय नई अनाज मंडी में सड़कों पर पैच वर्क किया जा रहा है। इसके साथ सफाई को लेकर व्यवस्था बनाई जा रही है। लाइटों को दुरुस्त करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्केट कमेटी के अधीन शहर से सटे खरीद केंद्र व तीन मंडियां है। इसमें शहर के बीचों-बीच स्थित पुरानी अनाज मंडी, नई अनाज मंडी और जींद रोड स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी है। तीनों अनाज मंडियों में पांच सितंबर के बाद आवक तेज होने की उम्मीद है। 1509, सरबती धान की कटाई खेतों में शुरू हो चुकी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर केवल पीआर धान की खरीद सरकार की तरफ से होगी। इसके लिए भी तैयारियां शुरू कर दी है। मंडी में पैचवर्क का कार्य चल रहा है। शौचालयों की साफ-सफाई भी

नई अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान रामकुमार गर्ग ने बताया कि इस बार शुरूआत में किसानों को नए धान के 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक के दाम मिल रहे हैं। सितंबर के दूसरे सप्ताह में धान की आवक और अधिक तेज होगी। इससे किसानों को खूब फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें