फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद

Sat, 21 Sep 2024 06:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में धान खरीद प्रक्रिया के संदर्भ में डीसी डॉ. विवेक भारती ने खरीद एजेंसियों, मंडी सचिवों, आढ़तियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। जिला की सभी मंडियों में खरीद प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारी पूरी रखें।

उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। सभी एसडीएम व मंडी नोडल अधिकारी मंडियों का दौरा करके वहां पर बिजली, पानी, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी व कर्मचारी आपसी तालेमल से कार्य करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस वर्ष सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए का मूल्य 2320 रुपये निर्धारित किया गया है।

डीसी ने कहा कि सभी खरीद एजेंसी निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार धान की खरीद का कार्य करें। इस कार्य में लापरवाही न बरती जाए और समय पर किसानों के खाते में भुगतान भिजवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष करीब 9.5 लाख मीट्रिक टन धान आने की संभावना है। मंडी में समय पर खरीद हो और समय पर उठान किया जाए, ताकि मंडी में जगह की समस्या पैदा नहीं हो।

उन्होंने मंडी सचिवों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी मंडियों में तिरपाल व पॉलिथीन कवर, पर्याप्त मात्रा में बारदाना, इलेक्ट्रिक झरना, पावर मशीन, सीसीटीवी कैमरा, सफाई, बिजली, पानी, शौचालय व पार्किंग का प्रबंध सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी कहा कि खरीद एजेंसियों द्वारा धान खरीद से संबंधित श्रम व ढुलाई तथा परिवहन कार्यों की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि मंडी वाईज नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इसके अलावा एडीसी को ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है। इस मौके पर उन्होंने राइस मिलरों व आढ़तियों की समस्या भी सुनी।
विज्ञापन


इस मौके पर एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, कैथल एसडीएम अजय सिंह, कलायत एसडीएम सत्यवान सिंह मान, गुहला एसडीएम कृष्ण कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएफएससी निशांत राठी, डीएमईओ अभिनव वालिया, कार्यकारी अभियंता सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें