फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन मंडी में धान खरीद ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
सीवन अनाज मंडी में पड़ा धान व रखी बोरियां। संवाद
विज्ञापन
सीवन। सीवन अनाज मंडी में धान की खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है। 1 से 4 अक्तूबर तक खरीद प्रक्रिया नहीं होने के बाद पिछले तीन दिनों से हैफेड, वेयरहाउस और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तीनों एजेंसियां सक्रिय होकर धान की खरीद कर रही हैं। इससे मंडी में खरीद कार्य तेज हुआ है और किसानों व आढ़तियों को भी राहत मिली है। मंडी में किसानों की ओर से लाई जा रही धान की फसल की गुणवत्ता जांच के बाद खरीद की जा रही है। खरीद के बाद धान की तुलाई कर उसे बोरियों में भरा जा रहा है। इसके बाद तैयार बोरियों को संबंधित सैलरों तक भेजने का काम भी लगातार जारी है। मार्केट कमेटी के चेयरमैन शमशेर सैनी, वाइस चेयरमैन विक्रम मुंजाल और मंडी सचिव मंजीत ने बताया कि तीनों एजेंसियों की ओर से खरीद होने के कारण मंडी में कामकाज ने गति पकड़ी है। खरीद के साथ उठान की प्रक्रिया पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि मंडी में फसल का अनावश्यक जमाव न हो। उन्होंने कहा कि किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


किसान सुखवंत सिंह चौधरी, जंगीर सिंह, राजेंद्र मेहता, मितू मेहता, नवीन रहेजा, प्रशांत आनंद और मोजी मेहता ने बताया कि पिछले तीन दिनों से खरीद में तेजी आई है। उनकी फसल की खरीद होने से उन्हें राहत मिली है। मंडी प्रधान अमरेंद्र सिंह खारा समेत अन्य आढ़तियों ने भी खरीद व्यवस्था में सुधार की बात कही।

सीवन अनाज मंडी में पड़ा धान व रखी बोरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें