फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोदाम से गेहूं चोरी मामले में थाना चीका पुलिस ने तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना चीका क्षेत्र में एक हैफेड के गोदाम से 60 कट्टे गेहूं चोरी करने के मामले में थाना चीका पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि बलजीत सिंह, फील्ड इंस्पेक्टर हैफेड की शिकायत अनुसार 5 अक्तूबर की रात करीब 2 बजे गोदाम का गेट खुलने की आवाज सुनाई दी और उन्होंने देखा कि चार लड़के लकड़ी की क्रेट से दीवार कूदकर भाग गए। गोदाम में गेहूं की स्टॉक चेक करने पर 60 कट्टे गेहूं चोरी मिले। इस बारे में थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच थाना चीका की टीम की ओर से करते हुए आरोपी सलेमपुर गामड़ी निवासी बबूमान, रवि व करन को काबू कर लिया गया। आरोपी बबुमान व कर्ण के कब्जे से 4 कट्टे गेहूं बरामद किए गए। आरोपी रवि का न्यायालय से एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है जबकि आरोपी बबुमान व कर्ण को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें