फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धान की फसलों को पानी की थी दरकार, इंद्रदेव हुए मेहरबान

Mon, 12 Aug 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मौसम के बदलते मिजाज के बीच रविवार को सुबह से शाम तक जिले के अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हुई। इससे जिले के लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने जिले में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

बादलों की आंखमिचौली के बीच किसानों को भी कई दिनों से बारिश का इंतजार था। कारण कि धान की फसलों के लिए उन्हें पानी की दरकार थी। कई स्थानों पर फसलें सूखने की कगार पर आ गई थीं। रविवार की सुबह आसमान में काले बादलों के साथ रिमझिम फुहारें गिरनी शुरू हो गईं। इसके बाद शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। कैथल निवासी किसान सुरेश,बलजीत, चंद्रभान व भारत ने बताया कि सावन में गिरने वाली रिमझिम फुहारों से धान की फसल को काफी फायदा मिलेगा।

मौसम विभाग अनुसार, बारिश के बाद दिन का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बीते दिन के मुकाबले दो डिग्री कम रहा। वहीं, मौसम विभाग ने अगले तीन चार दिन तक बारिश की संभावना के लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें