फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल से दिल्ली के बीच चलने वाले एकमात्र ट्रेन का संचालन 45 दिनों के लिए बंद

Mon, 12 Aug 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रेलवे ने अगले 45 दिनों के लिए कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली डेमू ट्रेन का संचालन बंद कर दिया है। बंठिडा-दिल्ली मार्ग पर ट्रैक मरम्मत के चलते रेलवे ने यह फैसला लिया है। अब इस ट्रेन का संचालन 26 सितंबर से शुरू हो सकेगा। यह जानकारी उत्तर रेलवे की ओर से जारी पत्र में दी गई है। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र से दिल्ली वाया कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक और बहादुरगढ़ होकर जाती है।
विज्ञापन

विदित हो कि दिल्ली से कैथल के बीच रेलमार्ग से आवाजाही के लिए मात्र एक डेमू ट्रेन का ही संचालन किया जाता है। ऐसे में यह ट्रेन 45 दिनों के लिए बंद होने से आम यात्रियों के साथ व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कारण कि बड़ी संख्या में व्यापारी इस ट्रेन से दिल्ली-कैथल के बीच आवाजाही करते हैं। दिल्ली से सामान लेकर पहुंचने वाले व्यापारी इसी ट्रेन के माध्यम से सीधा कैथल पहुंचते हैं। इससे कम खर्च में आसानी से सामानों को ला और ले जा सकते हैं लेकिन अब ऐसे व्यापारियों के साथ ही लोकल रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़नी तय है। कैथल रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि दिल्ली-बठिंडा रेल मार्ग पर कुछ मरम्मत का कार्य चलने के कारण यह रेल सेवा फिलहाल बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें