फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में मशीनों से काटा जा रहा धान

Sat, 11 Oct 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
खेतों में धान की फसल की कटाई में लगी कंबाइन। - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। राजौंद क्षेत्र में धान की कटाई का काम तेजी पकड़ रहा है। किसान अपनी फसल को सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं और दिन-रात मेहनत कर अपनी फसल काटने व उठाने में लगे हैं। अभी तक धान की फसल पूरी तरह पककर तैयार हो चुकी है, बावजूद इसके अधिकांश किसान मजदूरों के साथ-साथ स्वयं भी कटाई में सक्रिय हैं।

क्षेत्र में धान की फसल की कटाई के लिए मजदूरों की टोलियां भी जगह-जगह दिखाई दे रही हैं। इस मौसम में किसानों पर धान की कटाई और गेहूं की बिजाई का भारी दबाव रहता है। हर किसान यह प्रयास करता है कि जल्द से जल्द अपनी धान की फसल एकत्रित कर सके, ताकि समय पर गेहूं की बिजाई की जा सके और आगामी फसल प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय अधिकतर किसान पीआर और अन्य मोटी किस्मों की धान की कटाई कर रहे हैं। अधिकांश किसान कंबाइन मशीन से कटाई कर सीधे मंडी ले जा रहे हैं। जैसे ही पीआर व अन्य मोटी किस्मों की कटाई पूरी होगी, बासमती की फसल भी तैयार हो जाएगी। इसकी कटाई किसान मजदूरों से ही करवाना ज्यादा उचित समझते हैं, क्योंकि इसमें सावधानी की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें