फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईटीआई में एससीवीटी की खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एससीवीटी की खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया जारी है। 21 सितंबर तक ऑन द स्पॉट दाखिले की प्रक्रिया चलने के बाद भी सीटें खाली रहने के कारण पोर्टल पर दाखिले का विकल्प अभी उपलब्ध है। हालांकि दाखिला प्रक्रिया कब तक जारी रहेगी। इस संबंध में विभाग की ओर से अभी कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया गया है। हालांकि 30 फिलहाल 30 सितंबर तक दाखिला प्रक्रिया चलने की उम्मीद है। इच्छुक विद्यार्थी उपलब्ध सीटों के अनुसार दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं एनसीवीटी की सीटें भरने के कारण इस वर्ग की दाखिला प्रक्रिया बंद हो चुकी है।
विज्ञापन


जिले में नौ राजकीय और 10 निजी आईटीआई चल रही
जिले में नौ राजकीय और 10 निजी आईटीआई संचालित हैं। इनमें कुल करीब पांच हजार सीटें हैं। सरकारी आईटीआई में करीब चार हजार और निजी संस्थानों में लगभग एक हजार सीटें हैं। एससीवीटी में अभी भी कुछ सीटें रिक्त हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार सरकारी आईटीआई में करीब 30 सीटें खाली हैं, जबकि निजी आईटीआई में 100 से अधिक सीटों पर अभी दाखिला नहीं हुआ है।

राजकीय आईटीआई कैथल में 99.66 प्रतिशत सीटें भरीं
राजकीय आईटीआई कैथल में विद्यार्थियों का तकनीकी शिक्षा की ओर अच्छा रुझान देखने को मिला है। संस्थान की कुल 896 सीटों में से 893 पर दाखिला हो चुका है। इस तरह यहां 99.66 प्रतिशत सीटें भर गई हैं और केवल तीन सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


रोजगारपरक ट्रेडों के कारण सरकारी आईटीआई की ओर रुझान
दाखिला प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न चरणों में सीट आवंटन मेधा सूची और ऑन द स्पॉट दाखिले का अवसर दिया गया। तकनीकी प्रशिक्षण के साथ रोजगार और प्लेसमेंट की संभावनाओं के कारण सरकारी आईटीआई विद्यार्थियों की पहली पसंद बनी हुई हैं। इसके मुकाबले निजी आईटीआई में अधिक सीटें खाली हैं।

जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि एससीवीटी की रिक्त सीटों पर दाखिला प्रक्रिया जारी है। 21 सितंबर तक ऑन द स्पॉट दाखिले की प्रक्रिया चल रही थी लेकिन सीटें खाली रहने के कारण पोर्टल अभी खुला हुआ है। अभी दाखिले की अंतिम तिथि के लिए कोई स्पष्ट आदेश नहीं आया है। इच्छुक विद्यार्थी उपलब्ध सीटों के लिए दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि एनसीवीटी की सीटें भर चुकी हैं और इस वर्ग में दाखिला प्रक्रिया बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें