फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पबनावा, कौल और साकरा का रहा दबदबा

Fri, 14 Nov 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
14 ढांड 01 खिलाड़ियों के साथ सांसद नवीन जिंदल 02 कुश्ती में दाम कम दिखाते हुए खिलाड़ी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय, कौल में सांसद नवीन जिंदल ने किया। संबोधन में उन्होंने कहा कि खेलों की बदौलत हरियाणा आज मेडल फैक्टरी के नाम से जाना जाता है।

खेल महोत्सव में लड़कियों और लड़कों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। इनमें पबनावा, कौल और साकरा टीमों का दबदबा दिखा।

लड़कियों की स्पर्धाओं में वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकशी और कि्रकेट के मैच कराए गए। इनमें वॉलीबॉल में पबनावा प्रथम और संगरौली की टीम द्वितीय रही। कबड्डी में पबनावा की टीम प्रथम और कौल के खिलाड़ी द्वितीय रहए। क्रिकेट में कौल प्रथम और पबनावा द्वितीय रहा।
विज्ञापन

रस्साकशी की प्रतियोगिता में फरल प्रथम, पबनावा को द्वितीय स्थान मिला।

इसी प्रकार लड़कों की स्पर्धाओं में कबड्डी, कि्रकेट और रस्सीकशी के मुकाबले हुए। इनमें कबड्डी में साकरा की टीम प्रथम और कौल द्वितीय रही। क्रिकेट के मुकाबले में कौल प्रथम, पबनावा द्वितीय रहा। रस्साकशी में कौल की टीम प्रथम और साकरा के खिलाड़ी द्वितीय रहे।
विज्ञापन


इससे पूर्व खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय, भारत सरकार और नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत पूर्व विधानसभा स्पीकर स्व. ईश्वर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। खिलाड़ियों ने मैदान में मार्च पास्ट किया। इस मौके पर पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, विधायक सतपाल जांबा, जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल, प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।

14 ढांड 01 खिलाड़ियों के साथ सांसद नवीन जिंदल 02 कुश्ती में दाम कम दिखाते हुए खिलाड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें