फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ओवरलोड वाहनों बन रहे परेशानी का सबब

Mon, 29 May 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। नगर में इन दिनों मुख्य मार्ग से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों ने लोगों को परेशान कर रखा है। लोगों का आरोप है कि ओवरलोड वाहन जाम लगने का बड़ा कारण बन रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार जब ओवरलोड वाहन मार्ग से गुजरते है तो सामने से आने वाला कोई भी वाहन नहीं गुजर सकता, जिससे दुर्घटना होने का भय बना रहता है। इस बारे में नगर के लोगों ने कई बार पुलिस प्रशासन को भी अवगत करवाया। इसके बाद ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लग सका है। कई बार तो इन वाहनों की वजह से सड़क पर जाम भी लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में किशन, रामकुमार, रामफल, अशोक, भूषण, विशाल व श्याम ने बताया कि तूड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गुजरते हैं तो वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग जाती हैं। ऐसे में अन्य चालकों के सामने वाहन रोकने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है। ओवरलोड वाहनों के चालक पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गुजरते हैं। इस बारे में स्थानीय पुलिस का कहना है कि जल्द ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें