संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय में मंगलवार को आयोजित समाधान शिविर में 79 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें से 12 का मौके पर ही निवारण किया। वहीं, अन्य के लिए अधिकारियों को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए।
शिविर में डीसी प्रशांत पंवार, एडीसी सी जया श्रद्धा, एसपी उपासना व एसडीएम ब्रह्म प्रकाश ने शिकायतें सुनीं। प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार के निर्देशों पर समाधान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन कर शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।
डीसी प्रशांत ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक नागरिक की सरकारी सेवाओं और योजनाओं तक आसान पहुंच हो।
आमजन की ओर से शिविर की सराहना की जा रही है।