फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिविर में आईं 19 शिकायतों में 16 का मौके पर समाधान

Fri, 25 Apr 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला-चीका। एसडीएम कार्यालय में वीरवार को उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किया गया। एसडीएम ने समाधान शिविर में समस्याएं सुनीं। शिविर में 19 शिकायतों में से 16 का मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को जल्द निपटान करने के निर्देश दिए।

समाधान शिविर में नागरिकों ने प्रॉपर्टी आईडी, बुढ़ापा पेंशन, परिवार पहचान पत्र, बिजली, इत्यादि से संबंधित समस्याएं रखी। एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान में काफी कारगर साबित हो रहे हैं। एक ही समय में सभी अधिकारी एक स्थान पर मौजूद रहते हैं। आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह समाधान शिविर हर सप्ताह में दिन सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें