फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुराश में म्हारे खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक

Sun, 29 Dec 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंडोर स्टेडियम स्थित जूडो नर्सरी के आठ खिलाड़ियों ने लुधियाना में आयोजित राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में चार स्वर्ण व चार कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। इनकी जीत पर खेल प्रेमियों मे खुशी का माहौल है।

खिलाड़ियों की सफलता पर जिला खेल अधिकारी राजरानी सहित कोच जोगिंद्र, गुरमीत सिंह, राजेश कुमार, प्रशांत, डीपी मनोज कुमार व डीपी संदीप ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


जूडो कोच जोगिंद्र सिंह व मनोज डीपी ने बताया कि पंजाब के लुधियाना में 23 से 26 दिसंबर को हुई 14वीं सीनियर राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में हरियाणा से विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें कैथल जूडो नर्सरी के आठ खिलाड़ियों ने भी भाग लेकर बेहतरीन खेल प्रदर्शन दिखाकर चार स्वर्ण व चार कांस्य पदक हासिल किए।

ये रहे परिणाम

n60 किलोभार वर्ग में आशीष को स्वर्ण पदक n73 किलोभार वर्ग को रोहित को स्वर्ण पदक n48 किलोभार वर्ग को सिमरण को स्वर्ण पदक n57 किलोभार वर्ग को काश्वी को स्वर्ण पदक n78 प्लस किलोभार वर्ग में खिलाड़ी स्मृति को कांस्य पदक n70 किलोभार वर्ग में आशा को कांस्य पदक n78 किलोभार वर्ग में मनप्रीत को कांस्य पदक n63 किलोभार वर्ग में छवि को कांस्य पदक
विज्ञापन

कुराश को जानें
कुराश उज्बेकिस्तान की पारंपरिक मार्शल आर्ट की शैली है। आसान शब्दों में समझे तो यह कुश्ती का वह रूप है जिसमें शरीर के निचले भाग का उपयोग नहीं किया जा सकता। इस खेल में कमर के नीचे के हिस्से को ना तो पकड़ा जाता है और ना ही हिट या उस पर किट मारी जा सकती है। इस खेल में ना तो आर्मवॉक्स किया जाता है और ना ही चोकिंग तकनीक का उपयोग किया जाता है। यदि इस खेल के नियम की बात करें तो इसमें खिलाड़ी को अपने विरोधी को ग्रांउड पर गिराना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें