फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: म्हारे खिलाड़ियों ने वुशू लीग में जीते 14 पदक

Sun, 12 Mar 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। खेलो इंडिया दस का दम राज्य स्तरीय वुशू लीग प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 पदक प्राप्त किए। ताओलू इवेंट्स प्रतियोगिता में ओवरऑल दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी जिला वुशू संघ के सचिव दीपक कुमार लोट ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 10 मार्च को अंबाला के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित हुई। यह प्रतियोगिता भारत सरकार व भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में खेलो इंडिया के तहत महिला दिवस के उपलक्ष्य में करवाई गई। इसमें जीवन विजेता ने चंगक्वान इवेंट स्वर्ण पदक, सवेरा ने चंगक्वान इवेंट में स्वर्ण पदक, सरकारी वुशू सेंटर की मोनिका ने ताईजीक्वान व ताईजीजियान इवेंट में दो स्वर्ण पदक, राजपति ने ननक्वान और ननदाओ इवेंट में दो स्वर्ण पदक, सनराइज स्कूल की वूशु खेल नर्सरी की खिलाड़ी सुजल और निशा ने अपने अपने इवेंट में रजत पदक, मानसी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

इंडियन सेल्फ डिफेंस अकादमी कैथल की सेजल ने स्वर्ण, कीर्ति ने रजत, दीपिका ने कांस्य, संजना ने कांस्य और हिमानी ने भी कांस्य पदक प्राप्त किया। भारतीय वुशू संघ के सीईओ सोहेल अहमद ने इस प्रतियोगिता में सभी महिला खिलाड़ियों को बधाई दी। हरियाणा वुशू एडहॉक कमेटी के सदस्य पीएन आजाद सचिव हिमाचल प्रदेश, अनिल विज उपाध्यक्ष भारतीय वूशु संघ, सुदर्शन सचिव चंडीगढ़ ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। जिला वूशु संघ के प्रधान प्रयागराज बालू, सनराइज स्कूल के निदेशक खुशी राम दलाल, दीपक कुमार, मीनू कुमार, दीपक सहोत्रा, सरकारी वूशु कोच रीता रानी ने भी सफलता पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें