फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जूडो में म्हारे खिलाडि़यों ने रोशन किया नाम

Tue, 09 Sep 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
04 कैथल। सीबीएसई खेलों में अव्वल रहे आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के ​खिलाड़ी। स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले के छात्रों ने सोनीपत में चार से सात सितंबर तक आयोजित सीबीएसई नार्थ जोन-II जूडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया।

आईजी स्कूल के कक्षा 11 के छात्र गुरप्रीत ने अंडर-17 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा, मेहनत और समर्पण का शानदार उदाहरण पेश किया। यह प्रतियोगिता इंडियन मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, सोनीपत में आयोजित हुई। विद्यालय में गुरप्रीत की इस उपलब्धि की खबर पहुँचते ही खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधान जेबी खुरानिया और प्राचार्या रंजू गुप्ता ने गुरप्रीत और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने खेल अध्यापक राजेश कुमार, प्रवीन श्योकंद और रानी देवी के प्रयासों की सराहना की और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया कि वे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेहनत करें।
विज्ञापन


इसी प्रतियोगिता में आरकेएसडी स्कूल के छात्र विहान ने भी शानदार प्रदर्शन किया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के शारीरिक शिक्षा के अध्यापक पवन शर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान अश्विनी शोरेवाला, और प्राचार्या निवेदिता भट्ट ने बधाई दी।

04 कैथल। सीबीएसई खेलों में अव्वल रहे आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी। स्कूल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें