फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कबड्डी, बॉक्सिंग में छाईं म्हारी छोरियां

Tue, 17 Dec 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पाई की नेहा ढुल ने नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पाई, कैथल। गांव पाई की छोरी नेहा ढुल ने महाराष्ट्र के अमरावती में आयोजित नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक जीतकर लौटने पर परिजनों सहित ग्रामीणों ने नेहा का भव्य स्वागत किया।

यह प्रतियोगिता में 10 से 12 दिसंबर तक महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था। इसमें हरियाणा की टीम ने महाराष्ट्र को पटखनी देते हुए गोल्ड पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में रेडर नेहा ढुल का प्रदर्शन बेहतर रहा।
विज्ञापन


नेहा के स्वागत के लिए काफी संख्या में ग्रामीण बाइक, गाड़ी, ट्रैक्टर लेकर गांव भाणा पहुंचे। भाणा के स्टेडियम में नेहा का नोटों व फूलों की मालाएं पहनाकर स्वागत किया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ बेटी का मान बढ़ाया। भाणा से रोड शो के साथ खिलाड़ी पाई के सरस्वती स्कूल पहुंची। जहां प्रिंसिपल रामपाल ढुल, एमडी राजेंद्र कुमार, प्रबंधक समिति सदस्य शमशेर ने उन्हें ट्रॉफी, शॉल व नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।

किसान परिवार में जन्मी 13 वर्षीय नेहा गांव के ही सरस्वती स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसने महज दो साल पहले ही कबड्डी खेलना शुरू किया था। इतने कम समय में ही जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक दर्जनों मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। शानदार प्रदर्शन के बलबूते नेहा का चयन स्कूली गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से करवाई गई राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने बिहार, महाराष्ट्र सहित कई कई राज्यों को धूल चटाते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया।

पदक जीतकर नेहा ने कहा कि उसका सपना है कि देश के लिए खेलते हुए विदेशों में भी तिरंगा लहराया जाए। इसके लिए वे कोच बलदेव के मार्गदर्शन में लगातार मेहनत कर रही है।

नेहा के पिता सुरेंद्र ढुल ने कहा कि बेटी ने थोड़े समय में ही इतनी बड़ी उपलब्धी हासिल कर परिवार का सिर गर्व ऊंचा कर दिया है। मां रेखा ने कहा कि मेरे लिए बेटी भी बेटे से कम नहीं है। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि नरेश ढुल, पूर्व सरपंच जगदीश, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, बाबा बिशनपुरी के महंत शिव पुरी जी, मास्टर चंद्रभान, बिजेंद्र सिंह, कौलपति, कृष्णा, रेखा, केलो, प्रेमो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
स्कूली मुक्केबाजी में निष्ठा द्वितीय
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आरकेएसडी इंडोर स्टेडियम की मुक्केबाजी खिलाड़ी निष्ठा तंवर ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

रविवार को इसे खुशी में खिलाड़ियों ने मिठाई बांट कर खुशी मनाई। मुक्केबाज कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 9 से 15 दिसंबर तक 68वीं स्कूल राष्ट्रीय अंडर 17 आयु वर्ग की मुक्केबाज प्रतियोगिता हुई जिसमें कैथल के आरकेएसडी इंडोर स्टेडियम की मुक्केबाजी खिलाड़ी निष्ठा तंवर ने 42-44 किलोभार वर्ग में भाग लिया था। और बेहतरीन खेल प्रदर्शन दिखाते हुए चंडीगड़ की खिलाड़ी को विजेता पंच मारा ओर रजत पदक जीत लिया।

निष्ठा तंवर ने पहले मुकाबले में तमिलनाडु को 5-0 से पराजित किया, दूसरे मुकाबले में पंजाब को 5-0 से पराजित किया, तीसरे मुकाबले में महाराष्ट्र को भी 5-0 से हराया ओर सेमीफानल मुकाबले में चंडीगढ़ को भी 5-0 से पराजित कर दिया लेकिन फाइनल मुकाबले में दिल्ली से 3-2 से पराजित हुई। विजेता खिलाड़ी निष्ठा तंवर की जीत पर खेल प्रमियों मे खुशी लहर है।
विज्ञापन


सोमवार को कैथल पहुंचने पर जिला खेल अधिकारी राजरानी ने विजेता खिलाड़ी जन्नत व अन्य खिलाडिय़ो को बधाई दी इनके साथ कोच राजिंद्र सिंह, कोच विक्रम, कोच गुरमीत सिंह सहीत बूटा सिंह विर्क ने भी विजेता खिलाड़ी निष्ठा तंवर को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें