फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पैरा आर्चरी में म्हारी बेटियों को मिले 15 पदक

Fri, 06 Feb 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। म्हारी बेटियों ने पलवल में एक से चार फरवरी तक आयोजित पैरा आर्चरी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में चीका ग्राउंड की 10 लड़कियों ने भाग लिया और 15 पदक जीते। ये सभी कोच सचिन कुमार के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सेजल शीरा ने दो रजत पदक जीते। सिमरन कौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन रजत पदक अपने नाम किए। मन्नूर ने एक रजत

पदक हासिल किया। वहीं शुभनीत शीरा ने दो कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। इसके अलावा प्रिंस ने एक कांस्य पदक, रमनदीप ने दो रजत पदक, सोनम रानी ने एक कांस्य पदक, किरन बाला ने एक कांस्य पदक और निर्मित कौर ने भी एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


लड़कियों के साथ ही चीका के गौरव मित्तल ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत पदक अपने नाम किया।





कोच सचिन कुमार ने सभी खिलाड़ियों की सराहना कर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें