फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लिया जाएगा ओटीपी या कागजात : डीसी

Fri, 08 May 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य चल रहा है, जो 30 मई तक पूरा किया जाएगा। इस चरण में हर घर का विवरण दर्ज किया जा रहा है। जिसमें मकान से संबंधित जानकारी, परिवार की मूल जानकारी, मूलभूत सुविधाएं और परिवार की सुविधाएं प्रगणकों की ओर से एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जाएंगी। आमजन इस कार्य में सहयोग करें और घर आने वाले प्रगणकों सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रगणकों की ओर से किसी प्रकार का ओटीपी या कागजात नहीं लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह जानकारी जुटाए जाने के बाद सुपरवाइजर के पास यह डाटा पहुंचेगा। जिसका सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद सुपरवाइजर द्वारा दिए गए डाटा को चार्ज ऑफिसर सत्यापित करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें