फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षा पर जोर देने के लिए किया उन्मुखीकरण कार्यक्रम

विज्ञापन
कैथल। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सहायक परियोजना अधिकारी कुशल कुमार। स्वय
विज्ञापन
कैथल। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली की ओर से भोपाल में आयोजित पांच दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में हरियाणा के दो शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इसमें कैथल जिले के सहायक परियोजना अधिकारी कुशल कुमार व पंचकूला से राज्य मुख्यालय से कृष्ण कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन

कुशल कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम भाेपाल के पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान में 17 से 21 फरवरी तक आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में हरियाणा के अलावा यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व राजस्थान के 20 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।
इसमें डॉक्टर स्नेह बंसल मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के शिक्षा के प्रति उद्देश्य को राज्यों के माध्यम से लागू करना रहा। कुशल कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने बताया कि विविधता समानता और समावेशन तीनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं प्रत्येक विद्यार्थी अद्वितीय होता है।
विज्ञापन

प्रो. चौहान ने समावेशी शिक्षा के अवरोधों व कठिनाइयां के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी। डॉ. इंद्र भूषण कुमार ने समावेशी शिक्षा के संवैधानिक और नीतियों के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया। डॉ. पूनम अग्रवाल शिक्षाविद ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति के बारे में अधिकार एवं कर्तव्यों की चर्चा करते हुए कहा की नई शिक्षा नीति में इसको विशेष स्थान दिया गया है।
डॉक्टर तिवारी ने गृह आधारित शिक्षा के संदर्भ में निहित दिव्यांगों के अधिकारों के बारे में बताया। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विशेष शिक्षा विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रो़ विनय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी राज्यों की ओर से विशेष शिक्षा हेतु कुछ ना कुछ खास किया जा रहा है, परंतु एक दूसरे राज्यों को उसके बारे में जानकारी का अभाव है।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को डॉ. राजीव कुमार, डॉ. रजनीश व डॉक्टर स्नेह बंसल ने प्रशंसा पत्र वितरित किए। पांच दिवसीय प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक करने के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के आईडी कंसलटेंट धीरज कौशिक ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें