फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एथलीट प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले राहुल सम्मानित

विज्ञापन
कैथल। खिलाड़ी राहुल को सम्मानित करते समाजसेवी पाला राम सैनी। स्वयं
विज्ञापन
कैथल। 23वीं ओपन एथलीट प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले जिले के सीवन निवासी राहुल सैनी के सम्मान में मून लाइट पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में राहुल को समाजसेवी पालाराम सैनी ने प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मान किया। पाला राम सैनी ने बताया कि चेन्नई में 15 से 20 फरवरी तक आयोजित 23वीं ओपन एथलीट प्रतियोगिता में राहुल तीसरे स्थान पर रहा और कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

राहुल सैनी की इस जीत से कैथल के साथ साथ पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। बता दें कि समाजसेवी पाला राम सैनी पहले भी कैथल जिले के उभरते हुए खिलाड़ियों को खेलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित करते रहे हैं।
खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें सम्मानित करने के साथ साथ वे उन्हें नकद राशि पुरस्कार स्वरूप भी देते रहें हैं ताकि खिलाड़ियों को अपनी प्रैक्टिस में कुछ सहयोग हो ओर वो भविष्य में ओर अधिक सफलता हासिल करें। इस मौके पर पाला राम सैनी ने कहा कि जिले के बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करना व बेटियों को मुफ्त शिक्षा व खेलों में प्रोत्साहन देना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर उनके साथ डॉ. सुरजीत सैनी वो ब्लॉक समिति सदस्य संजय सैनी खानपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें