फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेटेंट फाइलिंग पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन

Tue, 17 Feb 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) ने आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के सहयोग से इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स एवं पेटेंट फाइलिंग पर एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया। इसमें लगभग 125 प्राध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य शिक्षकों को बौद्धिक संपदा अधिकारों और पेटेंट दाखिल करने की प्रक्रिया से अवगत कराना था। मुख्य वक्ता डॉ. राहुल तनेजा ने बौद्धिक संपदा अधिकारों के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला और पेटेंट फाइलिंग की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को शिक्षकों के ज्ञान को समृद्ध करने और शोध संस्कृति को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण उपाय बताया।

प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान की नवाचार क्षमता और शोध संस्कृति को मजबूत करेगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस आयोजन ने न केवल शिक्षकों को बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूक किया, बल्कि संस्थान में शोध और नवाचार को नई दिशा भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें