फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संगठित गिरोह कर रहा वाहन चोरी

Sat, 10 Jan 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। कलायत नगर में एक दुकान के सामने से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी होने की वारदात के बाद सीआईए टीम सक्रिय हो गई। वीरवार को सीआईए टीम ने रेलवे रोड पर स्थित करीब छह दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस चोरी के पीछे केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जिसमें एक महिला और दो युवक शामिल हैं।

दुकानदार रवि ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक युवक मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन कुछ दूरी पर उसके साथ एक महिला और एक अन्य युवक भी बाइक पर सवार होकर साथ चलते नजर आए। रवि के अनुसार, इसी गिरोह ने बुधवार को नरवाना बस स्टैंड के पास स्थित शिव मंदिर से भी एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी की थी। दोनों घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज का मिलान करने पर वही तिकड़ी (एक महिला और दो युवक) दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


इससे आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह आसपास के क्षेत्रों में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस और सीआईए की संयुक्त जांच तेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और सीआईए की टीमें संयुक्त रूप से चोरों की तलाश में जुटी हुई हैं। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के हुलिए की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें