फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संगठनों ने ईरान युद्ध के खिलाफ आवाज की बुलंद

Mon, 06 Apr 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, सीटू, रिटायर कर्मचारी संघ, किसान सभा, जनवादी महिला समिति और हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति की संयुक्त बैठक रविवार को भगत सिंह भवन में आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 अप्रैल को जलियांवाला बाग हत्याकांड की वर्षगांठ और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सभी संगठन संयुक्त रूप से सेमिनार आयोजित करेंगे। इसके साथ ही साम्राज्यवाद और युद्ध विरोधी अभियान के तहत जवाहर पार्क से पिहोवा चौक तक प्रदर्शन भी किया जाएगा।
छज्जू राम, सावित्री देवी, जयप्रकाश शास्त्री ने कहा कि अमरीका और इजराइल की ओर से ईरान पर थोपा गया युद्ध पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है। उनका आरोप था कि इजराइल की ओर से अमेरिका के समर्थन से फिलिस्तीन और गाजा में बड़े स्तर पर नरसंहार किया गया है, जिसमें हजारों नागरिकों की जान गई है। अब इसी तरह की स्थिति ईरान में भी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

आने वाले समय में रोजगार पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार का रुख अमेरिका और इजराइल के पक्ष में झुकाव दर्शाता है, जो देश के हितों के खिलाफ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें