फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हरियाणा के 22 जिलों में संगठनात्मक पुनर्गठन जल्द ः डॉ. राजकुमार

Sat, 21 Jun 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की एक अहम बैठक शुक्रवार को पाई में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि हरियाणा के सभी 22 जिलों में संगठनात्मक पुनर्गठन जल्द किया जाएगा और एक सप्ताह के भीतर सभी जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।

डॉ. गोयल ने जानकारी दी कि 7 सितंबर को जींद में राज्य स्तरीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर भारत स्तर का ऐतिहासिक विवाह योग्य परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जो अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सम्मेलन में हजारों की संख्या में अग्र बंधुओं के साथ-साथ देशभर से अग्रवाल समाज के महत्वपूर्ण4 राष्ट्रीय नेता मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य योग्य युवक-युवतियों का परिचय कराना, समाज में रिश्तों के नेटवर्क को मजबूत करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, तथा नई पीढ़ी को एक मजबूत वैवाहिक मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय आयोजन को सफल बनाने के लिए संगठन का पुनर्गठन जरूरी बताया गया। डॉ. गोयल ने कहा कि जिन जिलों की इकाइयां सक्रिय रूप से समाज के कार्यों में भाग ले रही हैं, उन्हें दोबारा मौका मिलेगा, जबकि निष्क्रिय इकाइयों में नए नेतृत्व को अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया से

संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें